देश दुनिया

पंच-सरपंच पर गांव की जमीन भाजपा के लिए बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने धमतरी कलेक्टोरेट का किया घेराव

धमतरी:जिले में गुरुवार को लोहरसी गांव के लोग अपनी जमीन को लेकर नाराज हुए और बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने मिलकर गांव की जमीन को भाजपा के लिए बेच दिया. यह जमीन गांव के बच्चों के खेलने और मवेशियों के चारागाह के लिए इस्तेमाल होती थी.

पुलिस ने रोक दिया घेराव

जैसे ही ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे, पुलिस ने बैरीकेड लगा कर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. इस दौरान थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की भी हुई. हालांकि, कलेक्टर कार्यालय में 10 ग्रामीणों को चर्चा के लिए बुलाया गया.

गांव वालों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत का प्रस्ताव सर्वसम्मत नहीं था, लेकिन उसके बावजूद जमीन को भाजपा कार्यालय बनाने के लिए चिन्हांकित कर दिया गया. उन्होंने मांग की है कि यह जमीन बच्चों के खेलने और मवेशियों के चारागाह के लिए सुरक्षित रखी जाए.

 

ग्राम लोहरसी में सरपंच सचिव व पंच और उसके जितने भी भाजपा संबंधित लोग है गांव के 1 एकड़ जमीन को गुपचुप तरीके से बेच दिया है.- ओंकार सोनवानी, ग्रामीण

आरोप सरपंच और पंचायत सचिव पर

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच, सचिव और कुछ पंच बिना ग्रामसभा की अनुमति के जमीन को गुपचुप तरीके से बेच रहे हैं. ओंकार सोनवानी ने कहा कि जो भी गलत काम किए हैं, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, जैसे चोरी करने वाले पर होती है.

गांव की जमीन सुरक्षित रहनी चाहिए थी. बच्चों के खेलने और चारागाह के लिए यह जमीन अहम है. भाजपा कार्यालय का निर्माण यहां नहीं होना चाहिए. गांव वालों को जमीन बेचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं दी गई.- नंदनी निर्मलकर, पंच

 

कलेक्टर कार्यालय की प्रतिक्रिया

अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है. यह मामला शासन स्तर का है, इसलिए उन्होंने ग्रामीणों को अपील की है कि वे उचित अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button