Blog

बीजापुर में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, हथियार भी बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां के इंद्रावती नदी क्षेत्र में गुरुवार को मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद की गई सर्चिंग में वर्दीधारी दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित विस्फोटक तथा अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल सुरक्षाबलों को जांगला थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद एक संयुक्त टीम ने एंटी माओवादी अभियान शुरू किया। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए। मौके से एक SLR, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

The post बीजापुर में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, हथियार भी बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button