Blog

बीमारी से परेशान CISF जवान ने की खुदकुशी, उतई आरटीसी कैंप में फंदे पर लटका मिला शव

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान सीआईएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह जवान का शव उतई के आरटीसी कैंप के भीतर साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक जवान की पहचान मुकेश सिंह (27) के रूप में हुई। उतई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरटीसी कैंप उतई में शुक्रवार की सुबह जवान मुकेश सिंह (27) का शव फंदे पर लटका मिला। साथी जवानों ने देखा तो अपने अधिकारियों को सूचना दी। मौके से उतई पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जवान मुकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मुकेश सिंह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान था। साथी जवानों ने भी पुलिस को यही बताया। बीमारी के कारण मुकेश सिंह मानसिक तनाव में रहते थे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे इसे ही प्रमुख कारण समझ रही है। जांच के दौरान घटना स्थल पर एक ब्लैंक पेपर मिला जिसमें मृतक ने अपने भाई का नंबर लिख छोड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

The post बीमारी से परेशान CISF जवान ने की खुदकुशी, उतई आरटीसी कैंप में फंदे पर लटका मिला शव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button