देश दुनिया

10वीं पास के लिए शानदार मौका, रक्षा मंत्रालय में निकली सईस की भर्ती; वेतन 56,900 तक

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर दिया गया है, जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी में ग्रुप-सी स्टाफ की सीधी भर्ती के लिए भर्ती सूचना संख्या 01/2026 जारी की है। इस भर्ती के तहत योग्य भारतीय नागरिकों से सईक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रोजगार समाचार में भर्ती अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 दिन है, जिसमें रविवार और सरकारी छुट्टियां भी शामिल हैं।सईस पद के लिए कुल 12 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जो ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। सईस (Syce) वह कर्मचारी होता है जो घोड़ों की देखभाल, उन्हें खाना-पीना देना और प्रशिक्षण में मदद करता है।

 

विवरण जानकारी
पोस्ट नाम सईस (समूह ‘सी’)
कुल रिक्तियां 12
वेतनमान वेतन मैट्रिक्स स्तर-1 (18,000 – 56,900) + भत्ते
एप्लिकेशन मोड ऑफलाइन (डाक द्वारा)
योग्यता 10वीं पास
नौकरी का स्थान जयपुर और नई दिल्ली

क्या है आवेदन की शर्तें? 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है, हालांकि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 35 वर्ष तक आयु में छूट मिल सकती है। वहीं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

वर्ग रिक्तियों की संख्या
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 04
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 07
अनुसूचित जनजाति (ST) 01
कुल 12

कैसे होगा चयन?

  • आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग: आवेदन की संख्या और उम्मीदवार की योग्यता/मैट्रिकुलेशन परीक्षा के अंक के आधार पर चयन किया जा सकता है।
  • लिखित परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उनके मूल प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और पिछला अनुभव भी सही होने की पुष्टि की जाएगी।

कहां भेजना होगा आवेदन?

आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को A4 साइज के कागज पर टाइप किया हुआ आवेदन तैयार करना होगा और इसे निर्दिष्ट पते पर डाक द्वारा भेजना होगा। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और डाक टिकट लगा हुआ स्व-संबोधित लिफाफा भी संलग्न करना अनिवार्य है।
 
कमांडेंट, मुख्यालय एसी सेंटर और स्कूल, पिन 900476, सी/ओ 56 एपीओ।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button