Blog

पाकिस्तान का यू टर्न!… भारत से मैच का बहिस्कार ले सकता है वापस, आईसीसी के सामने रखी तीन शर्ते

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्वकप में भारत-पाक का मैच हो सकता है। 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले इस मैच को लेकर खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर होने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिस्कार करने की घोषणा की थी। अब पाक बोर्ड यू टर्न लेता दिख रहा है। रविवार को आईसीसी के साथ पाक बोर्ड की बैठक के बाद इस बात की सुगबुगाहट है कि पाक अपना फैसला वापस ले सकता है और 15 फरवरी को तय समय पर दोनों टीमें आमने सामने होंगी। इसके लिए पाकिस्तान ने तीन शर्तें भी रखी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है, लेकिन उसने आईसीसी के सामने तीन अहम शर्तें रख दी हैं। लाहौर में रविवार, 8 फरवरी को पीसीबी और आईसीसी के बीच हाई-लेवल बैठक हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों की भिड़ंत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आईसीसी चाहता है कि दुनिया के सबसे हाई-वोल्टेज और कमाई वाले मुकाबले पर किसी तरह का खतरा न रहे।

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान द्वारा आईसीसी के सामने रखी गई शर्तों में आईसीसी रेवेन्यू में बड़ा हिस्सा दे, भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने की बात रखी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आईसीसी इन शर्तों पर क्या रुख अपनाता है। संभावना यही है कि आईसीसी इन शर्तों को नहीं मानेगा क्योंकि भारत पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सालों से बंद है। रेवेन्यू की बात है तो आईसीसी का स्पष्ट रुख रहेगा कि पाकिस्तान रेवेन्यू जनरेट करके दें।

The post पाकिस्तान का यू टर्न!… भारत से मैच का बहिस्कार ले सकता है वापस, आईसीसी के सामने रखी तीन शर्ते appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button