भिलाई। 13 साल की नाबालिग से 8 वर्षों तक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
बता दें इस मामले में पीड़िता की ओर से पिछले दिनों महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के साथ वर्ष 2018 से 11.10.2025 के बीच लगभग 8 वर्षों से सामूहिक दुष्कर्म होता रहा। इस मामले में महिला थाना दुर्ग पुलिस द्वारा सतत विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित किया गया। पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव निवासी गोविंद सिंह नागवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
The post 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, दो पहले जा चुके हैं जेल appeared first on ShreeKanchanpath.




