Blog

Big news : धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रायपुर रेंज के आईजी के समक्ष छोड़े हथियार

धमतरी। रायपुर संभाग के धमतरी जिले में शुक्रवार को 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा की उपस्थिति में इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का निर्णय लिया। इस आत्मसमर्पण के साथ ही रायपुर रेंज को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन 9 नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें दो महिला नक्सली 8-8 लाख रुपए की इनामी और एक पुरुष नक्सली 5 लाख रुपए का इनामी था।

आत्मसमर्पण करने वालों में धमतरी-नुआपड़ा क्षेत्र के 5 नक्सली और आंध्र प्रदेश से जुड़े 4 नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डिविजनल कमेटी मेंबर सहित कई बड़े कैडर के सदस्य शामिल हैं, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में ज्योति उर्फ जैनी, उषा उर्फ बलमा, रामदास उर्फ आयता, रोनी उर्फ उमा, निरंजन उर्फ पोदिया, सिंधु उर्फ सोमडी, रीना उर्फ चिरो, अमाली उर्फ सन्नी और लक्ष्मी पुनेम उर्फ आरती शामिल हैं।

आईजी ने किया स्वागत
आत्मसमर्पित नक्सलियों का आईजी अमरेश मिश्रा ने स्वागत किया। उन्होंने सभी नक्सलियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है, जिसके चलते लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। भौगोलिक दृष्टि से, इस आत्मसमर्पण के साथ ही रायपुर संभाग को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार पुनर्वास, सुरक्षा और रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

The post Big news : धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रायपुर रेंज के आईजी के समक्ष छोड़े हथियार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button