देश दुनिया

दवाई नहीं खेतों के लिए अमृत है ये ‘जादुई घोल’! मिट्टी उगलेगी सोना कभी नहीं लगेगा रोग, बंपर होगा मुनाफा

खेती में बढ़ती लागत और रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती निर्भरता ने किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ाई हैं. ऐसे समय में एक बेहद सस्ता, देसी और असरदार समाधान किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. महज 15 से 50 एमल के छोटे से वेस्ट डिकंपोजर कल्चर से खेतों की मिट्टी को दोबारा जिंदा किया जा सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह तरीका रसायन मुक्त है और लंबे समय में खेती की लागत को भी कम करता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वेस्ट डिकंपोजर एक तरह का जैविक घोल है जिसमें लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु होते हैं. ये जीवाणु मिट्टी में पहुंचकर जैविक पदार्थों को तेजी से विघटित करते हैं जिससे मिट्टी की पाचन शक्ति बढ़ती है. इससे खेतों में मौजूद पोषक तत्व पौधों को आसानी से मिल पाते हैं. यही वजह है कि इस देसी घोल को आज मिट्टी का मित्र कहा जा रहा है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button