रायपुर। दीपावली पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दी गई छुट्टियां एक दिन के लिए बढ़ा दी गई हैं। अब 10 की जगह 11 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। पूर्व में पांच दिन की छुट्टियां घोषित की गई थी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।
इससक पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। दशहरा पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कुल पांच दिन और शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कुल 5 दिन घोषित किया था। दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगी।
The post छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल appeared first on ShreeKanchanpath.




