Blog

जगदलपुर में हादसा : तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत और चार घायल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा शहर के कालीपुर क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पास के एक तालाब में जा गिरी। मृतकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालीपुर निवासी सात युवक, जो क्रिकेट खिलाड़ी बताए जा रहे हैं, स्कॉर्पियो में सवार होकर घूमने निकले थे। देर रात जब वे वापस घर लौट रहे थे, तभी कालीपुर के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे तालाब में समा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

The post जगदलपुर में हादसा : तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत और चार घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button