रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती के मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। जहां आजाद चौक के एक बियर बार में गुस्साए साथी ने शराब की बोतल उठाई और युवती का सिर, आंख फोड़ दिया। 23 दिन बाद इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों के बीच अफेयर था। घटना के बाद बचाव में युवती चिखती रही तो युवक ने उसे बाल खींचकर गिराया और मारा। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
मारने के बाद युवक ने युवती को गले लगाया और शराब भी पीता रहा। किस बात के विवाद में मर्डर हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है। इसका वीडियो वायरल है। घटना 21 दिसंबर 2025 की है। रायपुर के गीता नगर निवासी वेदिका सागर अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) के साथ आजाद चौक के जिलेट बार गई हुई थी। दोनों दोपहर 3 बजे बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और गुस्से में आकर पहले सीने में थप्पड़ मारा और फिर सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे उसकी आंख और सिर दोनों फट गया था। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए भर्ती कराया। तब से वह गंभीर घायल युवती का इलाज जारी था। 12 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल दाखिल करवा दिया।
The post रायपुर के बार में लडकी का मर्डर : बॉयफ्रेंड ने बोतल से सिर-आंख फोड़ा, गले लगाकर भागा… सामने आया वीडियो appeared first on ShreeKanchanpath.


