जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोने के सिक्के चुराने वाले फरार आरोपियों का सुराग देने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई है। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में धारा 331(4),305(ए),3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और चार आरोपी फरार हैं।
बता दें 6 दिसंबर 2025 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर निवासी सुषमा निकुंज ने ग्राम केराडीह रैनीडांड स्थित निवास से 15 लाख रुपए नगद व सोने के सिक्के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के द्वारा मामले का खुलासा करते हुए उक्त प्रकरण में प्रार्थिया की भतीजी सहित कुल पांच आरोपियों मिनल निकुंज, अनिल प्रधान, अभिषेक इन्दवार, लंकेश्वर बड़ाईक व अलीशा भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
इस चोरी में शामिल शेष चार आरोपी अविनाश राम निवासी पुरना नगर, रानी बगीचा, घनश्याम प्रधान निवासी ग्राम जुड़वाइन, अंबाटोली, अनमोल भगत निवासी ग्राम आरा तथा विजय बसंत बड़ाईक निवासी ग्राम झीरपानी सुंदरगढ़ उड़ीसा फरार हैं। जशपुर पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी कर गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस बीच एसएसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस रेग्यूलेशन पैरा 80- ए में निहित प्रावधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उद्घोषणा जारी की है। फरार आरोपियों के संबंध में जो कोई सूचना देगा या गिरफ्तारी कराएगा, उसका नाम गोपनीय रखते हुए उसे 10,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
- पुलिस अधीक्षक जशपुर 07763- 223240, मो. नं.9479193600
- अति. पुलिस अधीक्षक जशपुर 07763- 223801, मो. नं.9479193601
- पुलिस अनु. अधिकारी बगीचा मो.नं.9479193605
- पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर 07763- 223807, मो. नं.9479193699
- थाना प्रभारी नारायणपुर मो. नं.9479193615
The post सोने के सिक्के चुराने वाले फरार आरोपियों पर पुलिस ने रखा इनाम, सूचना देने वालों को मिलेंगे 10 हजार appeared first on ShreeKanchanpath.



