रायपुर: बंगाल की खाड़ी में गहराते मौसमीय तंत्र के चक्रवात ‘सेनयार’ (Cyclone Senyar) का रूप लेने की प्रबल संभावना बन गई है। मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान समुद्र के ऊपर निर्मित निम्न दाब क्षेत्र गत दिनों में तीव्र होकर अब चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।वैज्ञानिकों के अनुसार यह तंत्र समुद्र में आगे और प्रबल हो सकता है। समुद्र में यह तेज़ी से सक्रिय हो रहा है, किंतु छत्तीसगढ़ पर इसका कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश का मौसम (CG Weather) पूर्णतः शुष्क रहेगा, आकाश साफ रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
CG Weather Update: प्रदेश में मौसम शुष्क, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी; तेजी से गिरेगा पारा
Chhattisgarh Weather: बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात सेनयार की बढ़ने की संभावना है, हालांकि छत्तीसगढ़ पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे इन इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
Publish Date: Wed, 26 Nov 2025 08:05:57 AM (IST)
Updated Date: Wed, 26 Nov 2025 08:08:03 AM (IST)

आगामी दिनों में शीतलहर की चेतावनी
HighLights
- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सेनयार के उठने की संभावना
- अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- रात के समय न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: बंगाल की खाड़ी में गहराते मौसमीय तंत्र के चक्रवात ‘सेनयार’ (Cyclone Senyar) का रूप लेने की प्रबल संभावना बन गई है। मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान समुद्र के ऊपर निर्मित निम्न दाब क्षेत्र गत दिनों में तीव्र होकर अब चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह तंत्र समुद्र में आगे और प्रबल हो सकता है। समुद्र में यह तेज़ी से सक्रिय हो रहा है, किंतु छत्तीसगढ़ पर इसका कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश का मौसम (CG Weather) पूर्णतः शुष्क रहेगा, आकाश साफ रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
रायपुर
25.9°c
6 minutes ago
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
रात का पारा नीचे, दिन का तापमान सामान्य से कम
बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर (raipur temperature) का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। दुर्ग प्रदेश का सबसे उष्ण स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा। वहीं अंबिकापुर में सर्दी का असर सर्वाधिक दिखा और रात का पारा 8.5 डिग्री तक उतर गया। बिलासपुर, पेंड्रारोड और जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। आर्द्रता में कमी और हवा की गति सामान्य बनी रही।
शीत लहर की आशंका, तापमान में और गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि समुद्र में सक्रिय तंत्र के कारण उत्तरी भारत से बहने वाली ठंडी हवाएं तेज हो सकती हैं। इसका अप्रत्यक्ष असर प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के रूप में दिखाई देगा।
अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी संभावित है। विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में 26 से 28 नवंबर तक शीतलहर (CG cold waves) चलने की चेतावनी जारी की है।
रायपुर का पूर्वानुमान
26 नवंबर को रायपुर (raipur weather today) में आकाश पूर्णतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की औसत गति सामान्य रहेगी और दिन भर शुष्कता बनी रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शांत और शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में फिलहाल किसी प्रकार के वर्षा या तेज हवा के प्रकोप की संभावना नहीं है, परंतु ठिठुरन बढ़ेगी और रातें और ठंडी होंगी।