देश दुनिया

Jio Bharat B2 : 799 रुपये में देश का पहला सेफ्टी शील्‍ड फोन लाई जियो, 100 रुपये में होगा बुक

जियो ने देश का पहला ऐसा फीचर फोन लॉन्‍च किया है, जिसमें सेफ्टी शील्‍ड फीचर मिलते हैं। यह पिछले साल आए जियोभारत (Jio Bharat) फोन का नया मॉडल Jio Bharat B2 है। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में जियो ने इस पावरपैक्ड मोबाइल फोन के फीचर्स से पर्दा हटाया। नए Jio Bharat B2 की खासियत है कि इस फोन की मदद से आप अपने करीब‍ियों से हमेशा कनेक्‍ट रह पाएंगे। जियो ने इस फोन को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सेफ्टी और कनेक्टिविटी के लिए तैयार किया है। यह देश के सबसे किफायती फोन्‍स में से एक है।

Jio Bharat B2 की कीमत

Jio Bharat B2 को 799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। जियो पवेलियन पर मौजूद प्रतिनिधि ने बताया कि 100 रुपये में फोन बुक कराया जा सकता है। फोन के कई मॉडल हैं और इसकी अधिकतम कीमत 1799 रुपये तक जाती है। इसे जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, एमेजॉन और स्विगी इंस्टामार्ट से लिया जा सकेगा।Jio Bharat B2 एक कीपैड फोन है। इसमें 2.4 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन की बैटरी 2 हजार एमएएच की है। इस फोन पर 455 से ज्‍यादा लाइव चैनल जियो टीवी के जरिए देखे जा सकते हैं। जियोपे के माध्‍यम से यूपीआई पेमेंट भी हो सकता है। इस फोन का रिचार्ज भी काफी सस्‍ता है। 123 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और 14 जीबी डेटा पूरे 28 दिनों के लिए मिल जाएगा।Jio Bharat B2 की सबसे बड़ी खासियत इसके सेफ्टी शील्‍ड फीचर हैं। मान लीजिए आप अपनी बेटी या पैरंट्स के लिए यह फोन खरीदते हैं। उन्‍हें फोन देने के बाद आप अपने स्‍मार्टफोन के साथ Jio Bharat B2 को कनेक्‍ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्‍मार्टफोन में जियो का कंपेनियन ऐप इंस्‍टॉल करना होगा। ऐप की मदद से आप Jio Bharat B2 फोन को अपने स्‍मार्टफोन से जोड़ पाएंगे।

दो फोन कनेक्‍ट करने से क्‍या फायदा

एक बार जब Jio Bharat B2 फोन आपके स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट हो जाएगा तो उसकी मदद से जियो भारत फोन इस्‍तेमाल करने वाले यूजर की लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे। उनकी फोन की बैटरी परसेंटेज को चेक कर पाएंगे। उनका फोन नेटवर्क एरिया में है या नहीं, यह देख पाएंगे। साथ ही आप चाहें तो दूर से ही उस मोबाइल पर किसी नंबर को भी ब्‍लॉक कर पाएंगे। जियो का दावा है कि जियो भारत फोन के जरिए बुजुर्गों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button