बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं इस विस्फोट में तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों का अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्रारंभिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। इस आईईडी ब्लास्ट में बीजापुर डीआरजी टीम के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। सर्चिंग पर निकले जवान इसकी चपेट में आ गए। आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में डीआरजी टीम द्वारा माओवाद विरोधी अभियान के दौरान सुबह एक आईईडी विस्फोट हुआ। एक डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

The post Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने कि आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन अन्य जवान घायल appeared first on ShreeKanchanpath.