Blog

महिला संगठनों की बहनों ने बीएसएफ जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा-सूत्र

भिलाई। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), बीएसएफ छत्तीसगढ़ में स्नेह, सम्मान, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों से जुड़ी बहनों ने बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनके साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में  सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दिनेश सिंह, तृप्ति चंद्राकर, स्वीटी कौशिक, विनिता मनीष पांडे, मानसी गुलाटी, आरोग्य भारती, आशाबहन जी ब्रह्माकुमारीज भिलाई केंद्र उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बहनों ने बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुरक्षित एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

Aug 26 337

जवानों ने भी बहनों के इस आत्मीय स्नेह और सम्मान को अत्यंत श्रद्धा एवं भावनात्मक आत्मीयता के साथ स्वीकार किया। बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने इस पावन अवसर पर बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए सदैव पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामरिक मुख्यालय परिसर में देशभक्ति, पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बहनों द्वारा जवानों को बांधा गया रक्षा-सूत्र केवल एक पारंपरिक धागा नहीं, बल्कि देश के रक्षकों और समाज के बीच अटूट विश्वास, सम्मान और आत्मीय संबंध का सशक्त प्रतीक बन गया।

The post महिला संगठनों की बहनों ने बीएसएफ जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा-सूत्र appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button