Blog

भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए

भिलाई। बीते दिनों अत्यधिक वर्षा के कारण वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोसा नगर में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। बारिश के कारण क्षेत्र के 62 परिवार प्रभावित हुए। जल्द ही प्रभावित 62 परिवारों को बहुत जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित क्षेत्र के लिए चर्चा कर राहत राशि की स्वीकृति प्राप्त कर ली है।

बता दें कि विगत दिनों लगातार बारिश की वजह से भिलाई निगम अंतर्गत कोसा नगर क्षेत्र के मोहल्लों में पानी भरने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चतुर्थ दिवस वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोसा नगर के प्रभावितों के संबंध में चर्चा करते हुए इन्हें तत्काल राहत प्रदान करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन द्वारा चिन्हांकित 62 परिवारों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है।

office boy girl

विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कोसा नाला में अत्यधिक बारिश की वजह से ओवर फ्लो के हालात बने थे। निगम अमला मौके पर भेज कर कोसा नगर में भरे पानी को निकलवाने टीम लगी रही। इसके लिए तत्काल तहसीलदार, पटवारी और आर आई को मौका निरीक्षण के लिए भेजा गया। घरों में पानी भरने से वहां विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पानी की वजह से घरेलू सामान को भी क्षति पहुंची थी।

book now

जिला प्रशासन ने 62 प्रभावितों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार की थी। इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए राहत राशि की आज घोषणा कर दी है। लगभग एक सप्ताह के भीतर सभी 62 परिवारों को 6-6 हजार की राहत राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही कोसा नगर में बारिश के दिनों ऐसे हालात न हों, इसके लिए क्षेत्र के नाले नालियों से पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिस पर कार्य जारी है।

The post भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button