Blog

Breaking News : नंदिनी में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में महिला का शव उसी के घर में संदिग्ध हालत पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में महिला की हत्या का अंदेशा जताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल, दुर्ग सीएसपी अलेक्जेंडर कीरो सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड भी सहारा लिया गया। फिलहाल नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना नंदिनी थाना में महिला का शव उसके ही घर पर संदिग्ध हालत में मिला। मृतका मी पहचान कुंवारीन बाई यादव (45)  के रूप में हुई है। वह घर घर जाकर साफ सफाई का काम करती थी और एक माह पहले से ही नंदिनी टाउनशिप के स्टेट बैंक के पीछे झोपड़ी में रह रही थी। रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने झोपड़ी में देखा कि महिला मृत पड़ी है और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

office boy girl

सूचना के बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची है प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। महिला के सिर पर चोट है और कान से भी खून निकल रहा था। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। एसपी विजय अग्रवाल व सीएसपी दुर्ग अलेक्जेंडर किरो भी मौके का जायज़ करने पहुंचे थे। शुरुआती जांच के बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं इस पूरे मामले में दुर्ग सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसी टीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

book now

The post Breaking News : नंदिनी में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button