Blog

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को सुबह मानसून सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 10 से 10:30 बजे तक विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस बैठक में सीएम साय मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से मानसून सत्र की शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र में इस बार अत्याधिक हंगामे के आसार हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। कांग्रेस का मुख्य मुद्दा बिजली दरों में बढ़ोत्तरी व प्रदेश में अवैध रूप से बेची जा रही शराब है।

बता दें मानसून सत्र को लेकर सरकार ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 14 जुलाई से 18 जुलाई 5 दिनों के कुल 996 सवाल लगाए हैं। यह सवाल कैसे होंगे इसका यह सत्र के दौरान सामने आएगा लेकिन माना जा रहा है विपक्ष ने तीखे सवाल लगाए हैं और इसका जवाब सरकार व संबंधित मंत्री को देना है। प्रदेश में लगभग डेढ़ साल से भाजपा की सरकार है और इस दौरान कई मुद्दे ऐसे आ आए हैं जिन्हें लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। खासकर मानसून सत्र से ठीक पहले बिजली दरों में बढ़ोत्तरी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

office boy girl

भाजपा विधायक दल की हुई बैठक
मानसून सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक सीएम साय के नेतृत्व में हुई। भाजपा विधायकों व सरकार के मंत्री कांग्रेस के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। भाजपा विधायक कांग्रेस को शराब घोटाले के नाम पर घेरने की तैयारी में हैं। बैठक में सीएम साय ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार कांग्रेसियों की तरह भागने वाली नहीं है। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कई घोटाले हैं, जो कांग्रेस के कारनामों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और मानसून सत्र में जितने में विषय आएंगे सभी विधायक हिस्सा लेंगे।

book now

कांग्रेस ने की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
मानसून सत्र के एक दिन पहले यानी रविवार को प्रदेश कांग्रेस की राजीव भवन रायपुर में बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी के विधायकों को मानसून सत्र के पहले ही दिन खाद-बीज से लेकर शराब की अवैध बिक्री का मुद्दा उछालने व साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई।

The post छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button