Blog

युवक ने लगाई फांसी, घर से 200 मीटर दूर मिला शव… स्टेटस में लिखा आखिरी बार देख लो

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से महज 200 किमी की दूरी पर खेत में महुआ के पेड़ पर लटकती मिली। जिस खेत में युवक की लाश मिली वह उसी का खेत है। यह पूरी घटना जिले के वनांचल ग्राम बोतली की है। खास बात यह है कि युवक के शव मिलने से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक स्टेटस रखा जिसमें लिखा था कि आखिरी बार देख लो। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार करतला थानांतर्गत ग्राम बोतली में रायसिंह राठिया निवास करता है। उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई। इसके बाद से ही खेती किसानी सहित घर की जवाबदारी उसका 19 वर्षीय पुत्र सांझी लाल राठिया संभाल रहा था। वह रात भोजन उपरांत अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो सांझी अपने कमरे में नहीं था। परिजन उसके खेती किसानी के काम से जाने की सोचकर निश्चिंत थे।

office boy girl

इस बीच गांव के कुछ ग्रामीण डोरी तोड़ने जंगल की ओर जा रहे थे। उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटक रही युवक की लाश पर पड़ी।  ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा अपने ही खेत में महुआ पेड़ पर फंदे में लटका था। मृतक की पहचान सांझी लाल राठिया के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की तह तक जाने फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। संयुक्त टीम को निरीक्षण उपरांत मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। खास तो यह है कि पुलिस को निरीक्षण के दौरान मृतक का मोबाइल हाथ लगा है। जिसमें स्टेटस में उसने आखिरी बार देख लो लिखा था।

book now

The post युवक ने लगाई फांसी, घर से 200 मीटर दूर मिला शव… स्टेटस में लिखा आखिरी बार देख लो appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button