Blog

Shocking News : कोरबा में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दो बच्चों को भी छोड़ा… जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। खास बात यह है कि जब पति को उसकी पत्नी के अफेयर का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। तब महिला ने यूपी के नीले ड्रम जैसा हाल करने की धमकी दी। यही नहीं ज्यादा विरोध करने पर बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जब पति ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ हाजिर हुई और अपनी सहमति से प्रेमी के साथ जाने की बात कही।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाले संजय जांगड़े (26) ने वर्ष 2017 में रुखसाना बानो से लवमैरीज की। दोनों के दो बच्चे भी हैं। दोनों की लाइफ ठीक चल रही थी। बीते कुछ समय से रुखसाना का व्यवहार संजय के प्रति बदल गया था। संजय को शक हुआ और जब उसने कॉल डिटेल निकलवाई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। रुखसाना का अफेयर सूरज महतो नाम के युवक से चल रहा था और कई बार युवक से उसकी पत्नी कई घंटों तक बात करती थी। जब वो काम पर जाता तो पीछे से उसकी पत्नी सूरज महतो से बात करती थी।

office boy girl

विरोध किया तो धमकाया, बच्चों को मारने की दी धमकी
संजय को अपनी पत्नी रुखसाना के अफेयर की जानकारी मिलने के बाद उसने विरोध किया तो उसे धमकी मिलने लगी। रुखसाना ने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीली टंकी’वाली रील का हवाला देकर कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ जाने नहीं दिया गया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। वहीं अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी। इसके बाद संजय ने अपनी पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ चली।

book now

गुमशुदगी की दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद संजय ने मानिक चौकी पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि जिस युवक के साथ वह गई है वह बिहार का रहने वाला है और कोरबा में दुकान में काम करता है। दोनों के बीच मोबाइल से संपर्क हुआ और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वह उसके साथ भाग गई। पति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने खोजबीन की तो रुखसाना अपने प्रेमी सूरज महतो के साथ मानिकपुर चौकी पहुंचे। रुखसाना ने अपनी मर्जी से पति व बच्चों को छोड़कर जाने की बात कही। अब इस मामले में पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। वहीं इस घटना के बाद संजय जांगड़े ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लव मैरीज करने से पहले हजार बार सोचें।

The post Shocking News : कोरबा में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दो बच्चों को भी छोड़ा… जानिए क्या है पूरा मामला appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button