Blog

Naxalites Encounter: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 26 नक्सली ढेर… 20 के शव बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है।

portal add

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव डेढ़ करोड़ का इनामी बसवा राजू मौजूद है। इसके साथ बड़े लीडर्स के होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। बुधवार की सुबह दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक 20 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए। वहीं 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

office boy girl

कर्रेगुट्‌टा में मारे गए थे 31 नक्सली
बता दें पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इसके बाद बुधवार को फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि अभी मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

book now

The post Naxalites Encounter: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 26 नक्सली ढेर… 20 के शव बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button