Blog

डोंगरगढ़ में तेंदूए का रेस्क्यू, देर रात पिंजरे में फंसा…. वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी तेंदुए की दहशत अब खत्म हो गई है। बुधवार की देर रात तेंदुआ वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया है। बुधवार देररात तेंदुआ पिंजरे में फंसा। इसके बाद वन विभाग ने उसे सफलता पूर्वक जंगल में छोड़ दिया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

portal add

बता दें डोंगरगढ़ के सुदर्शन पहाड़ी पर तेंदुए की दस्तक के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। रिहायसी क्षेत्र होने के कारण लोगों में डर बैठा हुआ था। वन विभाग ने विशेष एहतियात बरती और क्षेत्र मंे बैरीकेडिंग कर लोगों को सावधान रहने कहा था। तेंदुए को पकड़ने के लिएवन विभाग ने यहां पिंजरा लगा रखा था। पिंजरे के अंदर वन विभाग ने एक मेमना रख छोड़ा था।

office boy girl

बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले चार दिनों से रोज पिंजरे के पास आता और सूंघ कर चला जाता था। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ मेमने के लालच में पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे काबू में ले लिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से डोंगरगढ़ के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने बिना किसी नुकसान के यह अभियान पूरा किया। तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

book now

The post डोंगरगढ़ में तेंदूए का रेस्क्यू, देर रात पिंजरे में फंसा…. वन विभाग ने जंगल में छोड़ा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button