Blog

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने ढूंढ निकाला अंडरग्राउंड बंकर, नक्सलियों ने छिपने के लिए बना रखा था ठिकाना

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस व सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। सुरक्षाबलों से बचने के लिए नक्सली बंकरों का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों को माओवादियों का एक गुप्त बंकरनुमा ठिकाना मिला जिसमें बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है।

portal add

 नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय मंत्री द्वारा 2026 तक नक्सल समस्या समाप्त करने के लक्ष्य के मद्देनज़र सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में माओवादियों के द्वारा आरसीसी स्लैब से बनाए गए बंकर से 6 सोलर प्लेट, 6 जरकीन, 2 माओवादी वर्दी, और 2 सीलिंग फैन बरामद किए गए। बंकर करीब 20×08 फीट आकार का है और इसे जंगल की पहाड़ियों के भीतर बड़ी ही चालाकी से छिपाया गया था।

office boy girl

कोबरा 208 की टीम ने चलाया अभियान
इस अभियान को कोबरा 208 की टीम ने अंजाम दिया जो जीड़पल्ली कैम्प से माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान टीम ने मुर्कराजगुट्टा के जंगल क्षेत्र में 12 डम्पिंग साइट्स का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इससे पहले कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगलों से भी हथियार बनाने के उपकरण, विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी सामान बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षा बल लगातार माओवादियों के कोर एरिया में गश्त और सर्चिंग अभियान तेज कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि माओवादियों की गतिविधियों पर अब निर्णायक चोट की तैयारी है।

book now

The post सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने ढूंढ निकाला अंडरग्राउंड बंकर, नक्सलियों ने छिपने के लिए बना रखा था ठिकाना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button