Blog

Big Breaking_Bhilai: खुर्सीपार में चला बुलडोजर, गौतम नगर के 53 अवैध कब्जे हुए धवस्त

सीवरेज लाइन के ऊपर कब्जा कर लोगों ने बना लिया था आशियाना
दस से ज्यादा नोटिस की अनदेखी के बाद निगम ने की कार्रवाई

भिलाई। भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार जोन अंतर्गत वार्ड 42 गौतम नगर में आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुबह सुबह पहुंची नगर निगम की टीम ने यहां पहले से चिन्हित 53 अवैध कब्जे को जेसीबी वाहन चलाकर ध्वस्त करना शुरू कर दिया। लोगों ने यहां सीवरेज लाइन के ऊपर कब्जा कर अपना आशियाना बना लिया था। लोगों को अपना अवैध कब्जा हटाने लगभग 10 से भी ज्यादा नोटिस दी जा चुकी थी। नोटिस की बारंबार अनदेखी के चलते निगम की टीम ने आज सख्ती दिखाते हुए तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू कर दिया।

portal add
image 25

रविवार सुबह से निगम की टीम गौतम नगर के मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने 53 घरों को तोडऩे पहुंची है। इससे प्रभावित इलाके के रहवासियों में अफरा-तफरी मची गई। निगम के अधिकारियों ने पहले ही गौतम नगर में बुलडोजर चलाने की योजना तय कर ली थी। योजना के तहत उन्होंने तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को भी बुला लिया था। पूरी टीम सुबह 8 बजे गौतम नगर पहुंच गई थी। मकान तोडऩे के दौरान लोग सड़क पर उतरे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विरोध करने नहीं दिया।

office boy girl
image 26

खुर्सीपार वार्ड 42 के पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि वहां नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर 250 से ज्यादा घर अतिक्रमण करके बना लिए गए हैं। निगम ने उन लोगों को 10 से ज्यादा बार नोटिस दिया है। इसके बाद भी लोग अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

book now
1 1

जानकारी के मुताबिक निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन को क्लियर करने के लिए इसके दोनों तरफ 5-5 फीट एरिया में हुए अतिक्रमण को तोडऩे की योजना बना चुका है। अतिक्रमण हटाने के बाद इस नाले और सीवरेज लाइन को बनाया जाएगा। पार्षद विनोद सिंह का कहना है कि मेन सीवरेज लाइन एक बार बन गई तो खुर्सीपार की सीवरेज की समस्या आने वाले 50 सालों के लिए खत्म हो जाएगी।

गौरतलब रहे कि सीवरेज लाइन और नाले में अतिक्रमण होने से सबसे अधिक समस्या बारिश में होती है। यहां पानी का सही बहाव न होने से पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस जाता है। यहां की सड़कें पानी में डूब जाती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं नाले का पानी पेय जलापूर्ति वाले पाइप लाइन में प्रवेश करने से आए दिन पीलिया और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी गौतम नगर इलाके में फैल जाती है।

तोड़े जाने हैं दो सौ के लगभग मकान
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम खुर्सीपार जोन 1 से शुरू किया है। यहां करीब 53 मकान आज तोडऩे का लक्ष्य रखा गया। इसके बाद जोन 2 में करीब 80 घर और जोन तीन में 70-80 घर मिलाकर कुल 200 से ज्यादा अवैध कब्जा वाले मकानों को तोड़ा जाएगा। ये सभी मकान मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने हुए हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद सीवरेज लाइन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

The post Big Breaking_Bhilai: खुर्सीपार में चला बुलडोजर, गौतम नगर के 53 अवैध कब्जे हुए धवस्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button