Blog

CG Crime : कोरबा में कोल कारोबारी की हत्या, भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार को काटा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोल कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। भाजपा नेता ने अपने भाई और भांजे सहित लगभग 16 लोगों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पूरा विवाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण खूनी झड़प हो गई है। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

portal add

मिली जानकारी के मुताबिक कोल कारोबारी रोहित जायसवाल (36) की हत्या की गई है। हत्या का मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर है, जो पाली ब्लॉक का भाजपा मंडल अध्यक्ष है। घटना के बाद पाली थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों को सरंक्षण दिया जा रहा था जिसकी शिकायत पहुंचने पर उसे निलंबित किया गया और नए थानेदार को पदस्थ किया गया। इस मामले में पाली पुलिस ने भाजपा नेता रोशन सिंह ठाकुर सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है।

office boy girl

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 10:30 बजे अपने 3 साथियों के साथ रोहित जायसवाल सरायपाली एसईसीएल के बुड़बुड़ खदान में कोयला लोड कराने पहुंचे। इस दौरान रोशन सिंह भी अपने, भाई और भांजे सहित 15 से 16 लोगों को लेकर पहुंच गया। सभी धारदार हथियारों से लैस थे। इस दौरान रोशन सिंह सरायपाली खदान गेट के सामने रोहित से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि रोशन सिंह ने पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद साथियों ने भी धारदार हथियारों से रोहित पर जगह जगह वार कर दिया। इससे रोहित लहूलहान हो गया। इसके बाद रोहित के साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

book now

इनके के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मामले में मुख्य आरोपी रोशन ठाकुर सहित  गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

The post CG Crime : कोरबा में कोल कारोबारी की हत्या, भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार को काटा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button