Blog

आधी रात कैंप-2 में बवाल : दो बच्चों का विवाद दो पक्षों में बदला… छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

भिलाई। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार आधीरात को ऐसा बवाल हुआ कि पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। दरअसल यहां दो बच्चों के बीच की लड़ाई ने ऐसा तेल पकड़ा कि यह दो समुदायों के विवाद में बदल गया। पत्थरबाजी और लाठी डंडा सबकुछ चल गए। घटना की सूचना मिलते ही  अलग अलग थानों का बल मौके पर पहुंचा। देर रात घंटों यहां हो हल्ला होता रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। हालांकि क्षेत्र में अभी तनाव का माहौल है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा घटना क्रम छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 क्षेत्र में सोनकर मोहल्ला व गफ्फार मोहल्ला का है। बताया जा रहा है कि यहां दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों के विवाद में बड़े कूद गए। एक समुदाय के खिलाफ दूसरे समुदाय के लोगों के लोगों आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद ऐसा बढ़ा कि पत्थर बाजी शुरू हो गई। कार के शीशे टूटे और कुछ बाइक को भी नुकसान पहुंचा। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और लाटी डंडे भी चलने लगे।

2026 156
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सोनकर मोहल्ला व गफ्फार मोहल्ले दो समुदायों का विवाद की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तत्काल मौके पर फोर्स भेजा गया। थानों के बल के साथ ही रिजर्व बल को भी मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की हुई। विवाद को बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों समुदायों के लोगों को शांत कराया। देर रात शुरू हुआ विवाद आधी रात के बाद तक चलता रहा। पुलिस बल सारी रात मौके पर पहरा देता रहा। माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस जवान मौके पर ही डटे रहे।

The post आधी रात कैंप-2 में बवाल : दो बच्चों का विवाद दो पक्षों में बदला… छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button