Blog

बीजापुर में नक्सली दंपति सहित 17 ने किया सरेंडर, 9 पर है लाखों का इनाम

बीजापुर। छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एक नक्सली दंपति सहित कुल 17 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है। । सरेंडर करने वाले 17 नक्सलियों में से 9 पर इनाम घोषित है। सरेंडर नक्सलियों में गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश और उसकी पत्नी ज्योति शामिल है। दिनेश 8 और ज्योति 5 लाख रुपए की इनामी है।

office boy girl

छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा छोड़ रहे हैं। लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश और उसकी पत्नी ज्योति सहित कुल 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया। दिनेश के सरेंडर को सुरक्षाबल बड़ी सफलता मान रहे हैं। दिनेश छोटी सी उम्र में नक्सलियों साथ हो लिया था। नक्सलियों ने इसे हथियार चलाना, एंबुश लगाना, ID प्लांट करने की ट्रिक सिखाए। जब दिनेश इन सभी एक्टिविटी में माहिर हो गया तो उसे नक्सल संगठन में एरिया कमेटी मेंबर बनाया गया। गंगालूर इलाके में लगातार बड़े हमले करता गया। इलाके में लगातार दहशत बनाकर रखा था।

इसके काम को देखकर बड़े लीडर्स ने इसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव और DVCM कैडर दिया। बीजापुर जिले में हुई नक्सल घटनाओं में अधिकांश का यही मास्टरमाइंड है। 100 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल रहा है। दिनेश नक्सल संगठन में रहते AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार चलाता था। दिनेश, नक्सल संगठन के हार्डकोर नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा, बटालियन नंबर 1 का कमांडर देवा, दामोदर, सुजाता, विकास जैसे बड़े नक्सली कैडर्स के साथ काम कर चुका है।  इसकी पत्नी ज्योति भी ACM कैडर की है। उसपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। नक्सल संगठन में रहते इन्हें एक दूजे से प्यार हुआ था। शादी की। इनका एक बच्चा भी है। अब दोनों पति-पत्नी सामाजिक जीवन जीना चाहते हैं, इसलिए हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

सरेंडर नक्सलियों में इन पर है इनाम

1. दिनेश ऊर्फ बदरू मोड़ियम, DVCM, 8 लाख रुपए इनामी
2. ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम, ACM 5 लाख रुपए इनामी
3. दुला कारम, ACM, 5 लाख रुपए इनामी
4. भीमा कारम, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर, 1 लाख रुपए इनामी
5. शंकर लेकाम, आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 1 लाख रुपए इनामी
6. सोमा कारम, डीएकेएमएस अध्यक्ष, 1 लाख रुपए इनामी
7. मंगू कड़ती, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर, 1 लाख रुपए इनामी
8. मोती कारम, आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, 1 लाख रुपए इनामी
9. अरविंद हेमला ऊर्फ आयतू हेमला, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, पार्टी सदस्य, 1 लाख रुपए इनामी

The post बीजापुर में नक्सली दंपति सहित 17 ने किया सरेंडर, 9 पर है लाखों का इनाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button