Blog

छत्तीसगढ़ में गौ-विज्ञान परीक्षा : टॉपर को मिलेगा 51 हजार नगद, 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से यह आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री निवास पर सीएम विष्णुदेव साय ने पोस्टर विमोचन किया है। गौ विज्ञान परीक्षा के लिए 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं परीक्षा 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। परीक्षा के टॉपर को आयोजन समिति द्वारा 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

गौ विज्ञान परीक्षा की जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक इरन्ना सपारे और प्रांत परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी ने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गाय के प्रति प्रेम भाव जागृत करना है। साथ ही वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व समझाना है। आज एक बहुत बड़ी पीढ़ी गाय से विमुख है जिसके कारण कहीं ना कहीं समाज गोपालन से विमुख हो रहा है।

उन्होंने बताया कि गाय के सभी विषयों को लेकर व्यापक जन जागरण अभियान संस्था के द्वारा चलाया जाएगा। इस अभियान में परीक्षा के साथ-साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी, सेमिनार, व्याख्यान, गौ सेवा संगम सहित विविध आयोजन किए जाएंगे। परीक्षा की जानकारी देने समिति के सदस्य स्कूलों में जाएंगे और उन्हें गाय का महत्व बताएंगे। साथ ही बच्चों को गो विज्ञान से संबंधित एक पुस्तक भी दी जाएगी।

The post छत्तीसगढ़ में गौ-विज्ञान परीक्षा : टॉपर को मिलेगा 51 हजार नगद, 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button