Blog

कोरबा निगम के सभापति को भाजपा ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, बगावत कर लड़ा था चुनाव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम में नव निर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एक दिन पहले हुए सभापति चुनाव में नूतन सिंह ने बगावत कर पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। जीत के बाद श्रममंत्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें बधाई भी दी। अब भाजपा प्रदेश संगठन ने उन पर नियमानुसार कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

office boy girl

बता दें 8 मार्च को कोरबा नगर निगम में सभापति चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा ने हितानंद अग्रवाल को सभापति के लिए नामित किया। इस पर पार्टी के पार्षदों को एकजुट करने का भी प्रयास किया गया। इस बीच वॉशरूम जाने के बहाने वार्ड 6 से भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रहमान मैदान में थे। जिसमें नूतन सिंह ठाकुर ने 33 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस बगावत के लिए पार्टी ने अब कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

image 15

The post कोरबा निगम के सभापति को भाजपा ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, बगावत कर लड़ा था चुनाव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button