रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। अभी हाल ही में विधायक संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

जारी आदेश के मुताबिक महिला कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर नई टीमों का गठन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नई पूरे प्रदेश में नए कार्यकताओं को महिला कांग्रेस संगठन में मौका दिया जाएगा। जिन महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरे समर्पण से काम किया है उन्हें मौका दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर संगठन ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से तय मानकों और प्रदर्शन आधारित होगी। इसमें संगठन में सक्रिय भूमिका, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क एवं जमीनी स्तर पर किए गए कार्य, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता तथा संगठन के प्रति समर्पण जैसे प्रमुख पहलुओं को आधार बनाया जाएगा। इन्हीं मानकों के आधार पर प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर की नई टीमों का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जा सके।
The post छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी गठन की तैयारियां शुरू appeared first on ShreeKanchanpath.



