सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एनकाउंटर में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। किस्टाराम इलाके में कोबरा, DRG और जिला बल के करीब 500 जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया। इस दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या भी और बढ़ सकती है।
बता दें 2025 में अब तक 83 नक्सली ढेर हुए हैं। इसके पहले जवानों ने बीजापुर में 9 फरवरी को जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस साल का ये सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था।
The post सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी है एनकाउंटर appeared first on ShreeKanchanpath.