देश दुनिया

ग्रीन हाईवे के लिए डेढ़ हजार किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, इन गांव से होकर गुजरेगा

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एनएच 509 के नाम से नए ग्रीन हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब 66 किमी लंबे प्रस्तावित राजमार्ग का करीब 47 किमी का हिस्सा हाथरस जिले से होकर गुजरेगा। इसके लिए जिले में करीब डेढ़ हजार किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उनको मुआवजा देने के लिए सर्किल रेट के आधार पर धनराशि का आकलन शुरू कर दिया गया हैै।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पड़ने वाले किसानों और उद्यमियों के अलावा सरकारी भूमि का भी चिह्नांकन कर लिया है। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मुआवजा राशि का वितरण शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत इस फोर लेन राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग टू लेन है। इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव काफी रहता है। कई बार इस मार्ग पर यात्रियों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ती है।

काफी समय से इस राजमार्ग को फोर लेन बनाने की मांग चल रही है। टू लेन में होने की वजह से वर्तमान में इस राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रत्येक लेन की चौड़ाई 3.5 मीटर है। दोनों लेन को मिलाकर यह राजमार्ग सात मीटर चौड़ा है। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों के चलने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर रात्रि में सफर दौरान यह मार्ग अधिक खतरनाक हो जाता है।
एनएच 509 के तहत अधिग्रहण के लिए भूमि का चिह्नांकन पूरा हो गया है। जल्द ही भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। मुआवजे को प्रक्रिया संचालित है।-संजय वर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएआई।

इन गांवों से होकर गुजरेगा राजमार्ग

  • हाथरस : बमनई, बीछिया, बिसरात, दर्शना, दयालपुर, धातुरा खुर्द, गढ़ई, कथरिया, केसर गढ़ी, खजूरिया, कोरना-चमरुआ, लुहेटा खुर्द व कलां, मगटई, मूंगसा, नगला दया, नगला नंदराम, पटाख़ास, रामगढ़, रतभानगढ़ी, टुकसान, विशुनदास
  • सासनी : विघैपुर, बसगोई, छौंड़ा गढ़ाैआ, देदामई, दिनावली, हर्दपुर, जसराना, लढ़ौता, मोहरिया, नगला भीका, नगला गढ़ू, सांदलपुर, सिंघर्र
  • सादाबाद : एदलपुर, बिचपुरी, दगसह, घूंचा, झगरार, कजरौठी, कंजौली, कुम्हरई, कुरसंडा, मीरपुर, नसीरपुर, नौगवां, सरौठ, सीस्ता
जिले में अधिग्रहण के लिए चिह्नित हुई भूमि
जिले में अधिग्रहण के लिए चिह्नित हुई भूमि
  • निजी भूमि – 258.4791 हेक्टेयर
  • सरकारी – 16. 2138 हेक्टेयर
  • अन्य (निजी/सरकारी) – 4.5067 हेक्टेयर
  • कुल भूमि – 279.1996 हेक्टेयर

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button