जबलपुर। महाकुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में नेशनल हाइने नंबर 30 में एक ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादस के बाद ट्रेवलर चकनाचूर हो गई और इसमें फंसे सवार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर जिला कलेक्टर व पुलिस प्रशासन पहुंच गया है। मौके पर जाम लगा जिसे हटाकर याताया दुरुस्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर के नेशनल हाइवे 30 पर सुबह करीब आठ बजे हुआ। सूचना पर कलेक्टर और एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार सभी लोग आंधप्रदेश के बताए जा रहे हैं। जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वापस घर लौटने के दौरान जबलपुर में उनकी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई।
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रेवलर में फंसा हुआ था जिसे कड़ी मशक्कत कर निकाला गया।कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
The post महाकुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर को ट्रक ने मारी टक्कर, सात की मौत… आंध्रप्रदेश के थे सभी appeared first on ShreeKanchanpath.