भिलाई। शहर में बहुचर्चित नाबालिग से गैंग रेप के मामले में फरार चल रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार संजय पंडित व सांसद का पूर्व पीएम बीएन पाण्डेय ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों ने पुलिस कार्रवाई के दबाव में कोर्ट में सरेंडर किया। इसके साथ ही इस केस के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पूर्व में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें भिलाई में नाबालिग से 8 वर्षों तक अलग अलग समय में रेप होता रहा। पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ गैंग रेप हुआ। आठ साल बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। महिला थाने में इस पर एफआईआर हुई और पुलिस ने विवेचना शुरू की। पुलिस ने गंभीर मामले में कारोबारी अनिल चौधरी (60), पीडब्ल्यूडी का रिटायर्ड कर्मचारी गोविंद सिंह ठाकुर (62), पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर राजू कश्यप व विजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में 30 जनवरी को भिलाई महिला थाने में एफआईआर होने के बाद सांसद का पूर्व पीएम बीएन पाण्डेय और पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार संजय पंडित फरार हो गया था। आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है जिसने पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की। पाण्डेय ने पीड़िता से व्हाट्सअप पर उसके न्यूड वीडियो मंगवाए और इसी का डर दिखाकर रेप करता रहा। संजय पंडित पर होटल रेस्ट हाउस प्रबंध करने का आरोप है। इसने नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर लड़की का रेप किया था। इस गंभीर मामले फरार चल रहे दोनों आरोपियों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है।
The post नाबालिग से गैंगरेप : सांसद का फरार पूर्व पीए बीएन पाण्डेय व ठेकेदार संजय पंडित ने कोर्ट में किया सरेंडर appeared first on ShreeKanchanpath.


