Blog

आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय

राजनांदगांव। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थस्थल में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के “प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ” में सम्मिलित हुआ। महामुनिराज की समाधि पहुँचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने समाज को सत्य, अहिंसा और परमार्थ के मार्ग में चलने के लिए एकजुट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को बहुत प्रेम दिया और संलेखना के लिए प्रदेश की इस पावन धरती को चुना। मेरी प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, प्रदेश में सदैव खुशहाली हो।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर मैंने नमन किया है, यहां देश भर के अनुयायी आये हुए हैं सभी को नमन करता हूं। शाह ने कहा कि 100 रुपए का सिक्का जारी किया गया,108 पदचिन्हों का विमोचन किया गया है। अमित शाह ने कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है, आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है, महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं, उनके द्वारा लिखी मूकमाटी में अनेक लोगों ने पीएचडी की है। आज मैं आचार्य जी की कही बात दोहराना चाहता हूं, भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं वह उतना ही अच्छा होता है, भारत में अलग-अलग धर्म संस्कृति है जो अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की मैं भी अनुयायी हूं।

The post आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button