ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव एक राशि में करीब 30 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं इस अवधि में आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही नौकरी व कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे संबंध और मजबूत होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बड़े प्रोजेक्ट में सफलता हासिल करेंगे। आय वृद्धि के अवसर प्रदान होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही इस दौरान आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी करते हैं तो समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। वहीं इस समय निवेश से लाभ योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
यह भी पढ़ें…