भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने निकायों में पेंडिंग पड़े अनुकंपा नियुक्तियों के मामलों को सुलझा दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर व दुर्ग सहित पांच जिलों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के 353 प्रकरणों को स्वीकृति दे दी है। वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
नगरीय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में लंबित 353 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को स्वीकृति दी गई है। सभी नियुक्तियों के बाद इनका व्यय भार संबंधित निकायों की जिम्मेदारी होगी। अनुकंपा नियुक्ति के सर्वाधिक 144 प्रकरण दुर्ग जिले के हैं। जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर के 102, दुर्ग जिले के 144, बिलासपुर के 58, सरगुजा के 8 और बस्तर के तीन प्रकरणों को स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में अवर सचिव अजय तिर्की ने आदेश जारी किया है।
New Doc 12-17-2024 14.45
The post Breaking News : निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के पेडिंग मामलों पर बड़ा अपड़ेट, सरकार ने नियुक्तियों पर लगाई मुहर appeared first on ShreeKanchanpath.