सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां एक परिवार शिवमंदिर से पूजा कर लौट रहा था। रास्ते में इनकी बोलेरो को कंटेनर ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसें में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की टीम ने पहुंचकर कंटेनर की आग को बुझाया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे के आसपास की है। नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास बोलेरो व कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरो में रेवापुर-सखौली निवासी एक परिवार बोलेरो क्रमांक CG 15 ED 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
हादसा इतना जोरदार था कि परिवार के लोग बोलेरो में फंस गए। इन्हें कड़ी मशक्कत कर निकाला गया। हादसा जहां हुआ वह दुर्घटनाजन्य क्षेत्र कहा जाता है। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The post CG Accident : शिवमंदिर से लौट रहे परिवार की बोलेरो को कंटेनर ने मारी ठोकर, चार की मौत और 7 घायल appeared first on ShreeKanchanpath.