छत्तीसगढ़

चोरी के दो मामलों का कुकदूर पुलिस ने किया खुलासा।

*

*चोरी के दो मामलों का कुकदूर पुलिस ने किया खुलासा।*

*शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी गए चांदी के जेवरात एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 2.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद।*

*सुदूर वनांचल क्षेत्रों में बैगा आदिवासियों के सूने घरों को बनाता था निशाना, मोटरसाइकिल से रेकी कर देता था चोरी की वारदात को अंजाम।*

*कुकदूर पुलिस ने चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी की।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में कुकदूर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुकदूर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्रों में बैगा आदिवासियों के सूने घरों की रेकी कर, घर में रखे चांदी के जेवरात चोरी किए जाते थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 2,50,000/ रुपये का मशरूका बरामद कर जप्त किया है।

*दो अलग-अलग चोरी की वारदातों की मिली शिकायत* थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम ढपरापानी में प्रार्थिया समियाबाई बैगा पति मोहन बैगा के घर से दिनांक- 23.07.2026 से 28.07.2026 के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में प्रवेश कर चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 46/26, धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

इसी प्रकार ग्राम छींदीडीह निवासी प्रार्थिया फूलेश्वरी बाई बैगा पति फूलसिंह बैगा के घर से दिनांक 20.08.2026 से 25.08.2026 के मध्य आलमारी में रखे चांदी के जेवरात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 54/26, धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई थी। वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश प्राप्त कर दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की पतासाजी शुरू की गई।

*मोटरसाइकिल से करता था रेकी, सूने घरों को बनाता था निशाना।*
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार पतासाजी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नेऊर निवासी देवेन्द्र उर्फ द्वारिका कृषे चोरी किए गए चांदी के जेवरातों को बेचने की फिराक में है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेही देवेन्द्र उर्फ द्वारिका कृषे पिता घनश्याम कृषे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नेऊर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ग्राम छींदीडीह एवं ग्राम ढपरापानी में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने से पहले अपनी होण्डा साईन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-JT-9476 से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रेकी करता था।

जब ग्रामीण खेती-किसानी के कार्य से दिन में घर से बाहर चले जाने तथा घर सूना होने का फायदा आरोपी उठाता था। वह ऐसे घरों को चिन्हित कर मौका पाकर घर के अंदर प्रवेश करता और वहां रखे चांदी के जेवरात चोरी कर लेता था।

*चोरी गए चांदी के जेवरात एवं मोटरसाइकिल बरामद*
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी गए चांदी का लच्छा, सुतिया, ढार, चंद्रबली, चांदी का रुपया सहित अन्य चांदी के जेवरात तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-JT-9476 बरामद कर जप्त की गई।

बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 2,50,000/ रुपये है। इस प्रकार कुकदूर पुलिस द्वारा दोनों चोरी के मामलों में चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए आरोपी देवेन्द्र उर्फ द्वारिका कृषे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान*
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा, उप निरीक्षक श्री गोविंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक श्री मनोज तिवारी, आरक्षक श्री कृष्णकुमार धुर्वे, श्री संदीप पाण्डेय, श्री दूजराम सिन्द्राम, श्री राजू निषाद, श्री रम्हौ धुर्वे एवं सीएसएफ आरक्षक श्री शिवचरण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा के लिए लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है, साथ ही समस्त जिले एवं वनांचल क्षेत्रवासियों से अपील है कि घर से बाहर जाते वक्त
घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाएं तथा अपने अमूल्य वस्तुओं को सुरक्षित उपयुक्त स्थान पर ही रखें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button