इस दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस बार यह दिन शुक्रवार को पड़ रहा है, जिस वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं ये शुभ योग (Pradosh Vrat Shubh Yog)
पंचांग को देखते हुए इस बार प्रदोष व्रत पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। दरअसल, इस दिन शिव और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। शिव योग सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ इस पावन दिन पर रवि योग भी बन रहा है।
कहा जा रहा है कि इस शुभ योग में शिव पूजन (December Pradosh Vrat Rituals) करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
प्रदोष व्रत शिव पूजन मंत्र (Pradosh Vrat Puja Mantra)
1. ॐ नमः शिवाय।
2. ॐ पार्वतीपतये नमः।
3. ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। जगन्नाथ डॉट कॉम यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। जगन्नाथ डॉट कॉम अंधविश्वास के खिलाफ है।