Blog

CG Breaking : सरायपाली धान खरीदी केंद्र में पाया गया 531 बोरा अतिरिक्त धान, जांच टीम ने किया जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) नम्रता चौबे के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां 531 बोरी अतिरिक्त धान की बोरियां पाई गई। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे।

इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसे टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें।

The post CG Breaking : सरायपाली धान खरीदी केंद्र में पाया गया 531 बोरा अतिरिक्त धान, जांच टीम ने किया जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button