फरीदाबाद में खेड़ी बेसलवा कॉलोनी के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को डिस्टिक टाउन प्लानर और नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से गिराया दिया है। डिस्टिक टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा ने कहा कि आज करीब 50 से 60 घरों को तोड़ा गया है।
डिस्टिक टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा ने बताया कि 1 साल पहले यह अनऑथराइज्ड कॉलोनी बनाई जा रही थी। 8 महीने पहले जिन लोगों द्वारा यह कॉलोनी बसाई गई, उन्हें नोटिस और यहां रहने वाले लोगों को भी नोटिस दिया था। जिसके बाद यहां उस समय भी तोड़फोड़ की गई थी।
उन्होंने कहा कि लोगों को समझाया भी गया था कि यहां पर दोबारा कोई घर ना बनाएं। लेकिन लोग नहीं माने फिर से लोगों ने घर बना लिया। इस लिए आज उन सभी घरों को तोड़ दिया गया है जो अवैध रूप से इस कॉलोनी में बनी हुई थी
जमीन बचने वालों पर भी होगी FIR
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह जमीन दूसरे लोगों को बेची है। उन पर भी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। क्योंकि लैंड ओनर के खिलाफ ही मामला दर्ज किया जाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार किसी को नोटिस नहीं दिया जाता है। एक बार ही नोटिस दिया जाता है। उसे दौरान उस जगह को खाली कर दिया जाता है, तो कोई भी तोड़फोड़ नहीं की जाती, लेकिन नोटिस देने के बावजूद भी अगर कोई दोबारा कंस्ट्रक्शन करता है, तो उस पर मामला दर्ज किया जाता है।
फरीदाबाद में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:30 से 40 मकान तोड़े, जमीन विक्रेता पर होगी FIR; अधिकारी बोले- 8 माह पहले दिए थे नोटिस
बल्लभगढ़2 दिन पहले
महिला को पड़कर ले जाती हुई पुलिस।
महिला को पड़कर ले जाती हुई पुलिस।
फरीदाबाद में खेड़ी बेसलवा कॉलोनी के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को डिस्टिक टाउन प्लानर और नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से गिराया दिया है। डिस्टिक टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा ने कहा कि आज करीब 50 से 60 घरों को तोड़ा गया है।
डिस्टिक टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा ने बताया कि 1 साल पहले यह अनऑथराइज्ड कॉलोनी बनाई जा रही थी। 8 महीने पहले जिन लोगों द्वारा यह कॉलोनी बसाई गई, उन्हें नोटिस और यहां रहने वाले लोगों को भी नोटिस दिया था। जिसके बाद यहां उस समय भी तोड़फोड़ की गई थी।
उन्होंने कहा कि लोगों को समझाया भी गया था कि यहां पर दोबारा कोई घर ना बनाएं। लेकिन लोग नहीं माने फिर से लोगों ने घर बना लिया। इस लिए आज उन सभी घरों को तोड़ दिया गया है जो अवैध रूप से इस कॉलोनी में बनी हुई थी।
अवैध कॉलोनी पर बने घरों को बुलडोजर से तोड़ा। – Dainik Bhaskar
अवैध कॉलोनी पर बने घरों को बुलडोजर से तोड़ा।
जमीन बचने वालों पर भी होगी FIR
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह जमीन दूसरे लोगों को बेची है। उन पर भी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। क्योंकि लैंड ओनर के खिलाफ ही मामला दर्ज किया जाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार किसी को नोटिस नहीं दिया जाता है। एक बार ही नोटिस दिया जाता है। उसे दौरान उस जगह को खाली कर दिया जाता है, तो कोई भी तोड़फोड़ नहीं की जाती, लेकिन नोटिस देने के बावजूद भी अगर कोई दोबारा कंस्ट्रक्शन करता है, तो उस पर मामला दर्ज किया जाता है।
घरों पर चला बुलडोजर। – Dainik Bhaskar
घरों पर चला बुलडोजर।
लोगों बोले पता नहीं था कॉलोनी अवैध है या वैध
घर टूटने का विरोध कर रहे है लोगों ने कहा की करीब डेढ़ साल पहले यहां पर अपना घर बनाया था कि एक छत मिलेगी। लेकिन आज कुछ डिपार्टमेंट के लोगों ने उन घरों को तोड़ दिया है। जिसे खून पसीने की कमाई से बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि कॉलोनी अवैध है या वैध यह पता नहीं था। बेचने वाला तो यह कहकर बेच गया कि यहां पर कोई परेशानी नहीं होगी। आप घर बनाकर रह सकते हैं। उन लोगों के झांसे में आकर यहां पर अपना घर बना लिया और घर बनाने के 1 साल बाद तोड़ने के लिए नगर निगम के लोग पहुंच गए।