Blog

छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के चरचा कॉलरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज की पुलिया शनिवार सुबह अचानक धंस गई। कोरिया जिले का यह महत्वपूर्ण होने के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए। करीब एक साल पहले निर्मित इस अंडरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से शिवपुर-चरचा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। अंडरब्रिज धंसरे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि इस मार्ग से रोजाना आम नागरिकों के अलावा करीब 50 से 60 भारी वाहन और कोयला परिवहन भी गुजरता है। अंडरब्रिज के इतनी कम अवधि में धंसने के बाद निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों और कोयला परिवहन के दबाव वाले मार्ग पर निर्माण के दौरान गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कम समय में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

मुख्य मार्ग बंद होने का सीधा असर स्कूली बच्चों और दैनिक आवागमन पर पड़ा है। स्कूल बसों का संचालन प्रभावित होने से हजारों बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रास्ता बंद होने के बाद लोग चरचा थाने के बगल से बने वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, यह रास्ता भी बदहाल स्थिति में है। यहां मौजूद पुल पहले से जर्जर है और सीसी सड़क भी जगह-जगह खराब हो चुकी है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।

The post छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button