देश दुनिया

दो दिन से ज्यादा जीवित रहना मुश्किल हो सकता है’, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर याचिका पर दिल्ली HC का नोटिस

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक द्वारा की जा रही भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। इस मामले में अब दिल्ली हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर नोटिस जारी कर दिया है। अदालत ने कहा कि नोटिस दिल्ली सरकार (GNCTD) के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) और स्टैंडिंग काउंसिल (सिविल) के जरिए जारी किया जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार (16 जुलाई 2026) के लिए निर्धारित की है।

जंतर-मंतर पर अन्य छात्र कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इससे पहले 6 जून और 19 जून को भी शिक्षा व्यवस्था में कथित खामियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

याचिका में कहा गया है कि वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है और अगर भूख हड़ताल जारी रही तो दो दिन से ज्यादा जीवित रहना मुश्किल हो सकता है। इसी आधार पर अदालत से मांग की गई है कि सरकार को निर्देश दिया जाए कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जाए और जरूरत पड़ने पर उनकी जान बचाने के लिए फोर्स-फीडिंग (जबरन भोजन) कराई जाए।

याचिका में यह भी कहा गया है कि किसी भी नागरिक का जीवन का अधिकार (अनुच्छेद 21) सर्वोपरि है और राज्य की जिम्मेदारी है कि उसकी जान बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की संभावना है।

इस जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होने की संभावना है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी ने दाखिल की है जिसमें केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को पक्षकार बनाया गया है।

CJP के प्रदर्शन का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं’

जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 17 दिन पूरे हो चुके हैं। यह भूख हड़ताल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। इंडियन एक्सप्रेस हिंदी से बात करते हुए सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों की आवाज़ सुनने का आग्रह किया 

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक वीडियो शेयर किया है और इसमें वह पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे है।   इस वीडियो में पुलिस अधिकारी से कहते हुए नजर आ रहे हैं, “सर मैं आपके सामने हाथ जोड़ रहा हूं, उस इंसान को धूप लग रही है, वो इंसान बहुत ही मुश्किल में है। आप लोग इतनी दिक्कत क्यों खड़ी कर रहे हो। 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button