देश दुनियादिल्ली

आंधी से गिरेंटे पेड़ टूटेंगे खंभे, IMD ने इन राज्यों में दी भयंकर बारिश की चेतावनी

नई दिल्लीः भारत के ज्यादातर इलाकों में सूरज की तपिश ने धरती को आग की भट्टी बना दिया है, जिससे तापमान लगातार बढ़ने से लोगों का पसीना छूट रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग गर्मी से बचाव को छाता लेकर निकलना मुनासबि समझ रहे हैं। कई शहरों और राज्यों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे हर कोई काफी परेशान होता दिख रहा है।उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना ही हराम कर दिया है। दक्षिण भारत के राज्यों में अब मानसून तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। दूसरी तरफ केरल और तमिलनाडु में मामूली बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू चलने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली व तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। जैसलमेर में 47.5 डिग्री, जोधपुर में 47.4 डिग्री और जालौर में 47.3 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इससे यहां भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार, केरल में मानसून से से पूर्व बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना नहीं शुक्रवार को राज्य में दो जगह रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

आईएमडी ने एर्णाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिए भी बारिश का रेड अलर्ड जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button