Blog

छत्तीसगढ़ में आरक्षक पर लगा रेप का चार्ज… विधवा महिला ने दर्ज कराई शिकायत… जानिए क्या है पूरा मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरक्षक के खिलाफ एक विधवा महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मामला जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ धारा धारा 376, (2) 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना में विधवा महिला ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक विजय कुमार पटेल से साल भर पहले उसकी जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होनें लगी थी। इस बीच पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी करके नये जीवन की शुरू करने की सलाह दी।

विधवा महिला को आरक्षक ने खुद ही शादी करने का प्रस्ताव दिया। अकेली महिला आरक्षक के की बातों में आ गई। इसके बाद आरक्षक विधवा महिला को शादी व एक बेहतर जीवन के सपने दिखाता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। इस बीच महिला जब भी शादी की बात करती वह टाल देता। आखिरकर एक दिन आरक्षक से सामाजिक परिस्थिति का हवाला देकर महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई और इस मामले में भूपदेवपुर पुलिस ने आरक्षक विजय कुमार पटेल के खिलाफ भूपदेवपुर थाना में धारा 376, (2) 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

The post छत्तीसगढ़ में आरक्षक पर लगा रेप का चार्ज… विधवा महिला ने दर्ज कराई शिकायत… जानिए क्या है पूरा मामला appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button