Blog

CG Breaking : दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस की गिरफ्त में आई “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाएं

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन पार होने की शिकायत के बाद पुलिस ने कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पत्थलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार महिलाओं के पास से 8 मंगलसूत्र बरामद किए हैं। गिरोह की अन्य महिला सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल को सूचना मिला कि पत्थलगांव दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले मंगलसूत्र व चेन चोरी हो गए हैं। एक साथ 7 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन पार हो गए। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने बिना देरी के आसपास नजर दौड़ाना शुरू किया। एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा तत्काल टीम बनाकर आसपास के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला।

इस दौरान बच्चे पकड़े हुई कुछ महिलाएं संदिग्ध नजर आई। सीसी टीवी फुटेज में यह महिलाएं बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से तत्काल कार्रवाई करते कुल 08 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया एवं बस के माध्यम से भाग रही अन्य 02 महिलाओं का बतौली तक पीछा कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। इन महिलाओं के पास से पुलिस ने कुल 8 मंगलसूत्र जब्त किया गया है।   

दुर्गा विसर्जन के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह की 10 महिला सदस्यों बसंती उम्र 42 साल, ललिता उम्र 23 साल, बसंती उम्र 29 साल, फूलसुंदरी उम्र 20 साल, कबूतरी उम्र 40 साल, राजमुनी उम्र 50 साल, मति बाई उम्र 40 साल, मिनी बाई उम्र 50 साल, सुहाना बाई उम्र 25 साल व भारती गिरी उम्र 20 साल शामिल हैं। यह सभी महिलाएं ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर की रहने वाली हैं। पत्थलगांव पुलिस ने इन सभी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार किया है। उपरोक्त महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करना है।

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, एएसआई खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा, सीमा बाई, आरक्षक पदुम वर्मा, तुलसी रात्रे का योगदान रहा है।  पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि उपरोक्त सभी महिलायें कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी हैं, बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, इन सभी महिलाओं का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, आगे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

The post CG Breaking : दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस की गिरफ्त में आई “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाएं appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button