देश दुनिया

प्रेमी के साथ से जा रही विवाहिता को दिख गया पति, बाइक की बढ़वाई रफ्तार; गिरकर घायल

आगरा के शमसाबाद में प्रेमी के साथ भाग रही विवाहिता बाइक से गिरकर घायल हो गई। उनका पीछा कर रहा पति मौके पर पहुंच गया। प्रेमी वहां से भाग गया। थाने पहुंची विवाहिता ने पति के साथ न जाने की बात कही। पुलिस ने उसके भाई को बुलाया। फिलहाल, विवाहिता अपने भाई के साथ मायके चली गयी है।मामला शमसाबाद के एक ग्राम का है। महिला की शादी 11 साल पहले हुई थी। बड़ा बेटा आठ साल का और छोटा बेटा छह साल का है।पति आरा मशीन पर काम करता है। विवाहिता का मायका आगरा में है। बता दें कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। पति ने बाइक से पत्नी का पीछा किया। जब इसकी जानकारी विवाहिता को हुई तो उसने अपने प्रेमी से बाइक तेज भागने को कहा। कस्बे के गांधी चौराहे से थोड़ा आगे जाकर बाइक फिसल कर गिर गई और घायल हो गई

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button