जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के कारण रातभर फंसे 12 लोगों को भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया। बचाए गए लोगों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के लिए जगदलपुर से एमआई-17 वी 5 हेलिकॉप्टर को मोर्चे पर लगाया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बचाव अभियान का वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे लोगों को ऊपर खींचकर सुरक्षित निकालते हुए देखा जा सकता है। वायुसेना के मुताबिक, संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया। इंद्रावती नदी में बाढ़ के कारण ये लोग रातभर से फंसे हुए थे। वायुसेना ने अपने संदेश में त्वरित कार्रवाई और लोगों की जान बचाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
The post इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग appeared first on ShreeKanchanpath.




